Deogarh News: घुमाने के बहाने युवक को बाइक से ले गया, फिर मांगी 60 हजार की फिरौती
देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के खरकोटोल गांव से 19 वर्षीय युवक को घुमाने के बहाने बाइक से ले जाकर मारपीट कर परिजनों से 60 हजार रुपए फिरौती की मांग की गयी है। घटना को लेकर खरकोटोल निवासी सुभाष यादव ने देवीपुर थाने में आवेदन देकर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में सुभाष यादव ने बताया है कि 20 सितंबर की शाम करीब 4 बजे उनका भतीजा पप्पु कुमार गांव में था। आरोप है कि मसनजोरा निवासी करण पासवान, सुभाष यादव और चंदन यादव उसे घुमाने के बहाने बाइक से अपने साथ ले गए। रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पप्पु को छोड़ने के एवज में 60 हजार रुपए फोन-पे स्कैनर पर भेजने की मांग की। रुपए नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उसके बाद परिजन युवक की तला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.