देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन, नंदन पहाड़ मोहल्ले में घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई है। घटना को लेकर गृहस्वामी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने करीब 1.55 लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरीघटना का विवरण प्राथमिकी में दिए आवेदन के अनुसार, गृहस्वामी सिविल लाइन, नंदन पहाड़ मोहल्ले में कई वर्षों से अपने घर में रह रहे हैं। उनका एक रिश्तेदार करीब दो महीने से उनके घर में रह रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 19 अगस्त की सुबह सोकर उठने पर उन्होंने देखा कि घर में रखा गोदरेज खुला हुआ है। गोदरेज की जांच करने ...