देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा मोहल्ले स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने सूना देख घर को निशाना बनाते हुए घर घुस कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गये। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस जांच घटना की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार की आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार घर के सदस्य किसी काम में उलझे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर का घुस कर कमरों में रखे सामान को खंगालते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मामले में पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तत्काल ...