देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: घदेवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के खड़कुआं गांव निवासी कैलाश दास ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पूर्व से जुड़े विवाद को लेकर घर में घुसकर उसके पिता रामदेव दास के साथ मारपीट कर हत्या कर दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 29 जुलाई की रात करीब दो बजे गांव के ही फिरोज दास, निरज दास, लालू दास, मुकेश दास, अजय दास, विकास दास, चंदन दास, कार्तिक दास तथा संजीव दास सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा बीच-बचाव करने आए उसके पिता रामदेव दास की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और मृत पाए गए। ...