देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर। शहर के एक वार्ड में घरेलू विवाद से परेशान 26 वर्षीय महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसका पति उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में महिला के परिजनों ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला काफी परेशान हो गई। इसी दौरान उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला की हालत खराब होते देख परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उसे अस...