Deogarh News: घरेलू विवाद में 13 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया
देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद 13 वर्षीय किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया । उसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को मिलने पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को वार्ड में भर्ती कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुस्से में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.