देवघर, जुलाई 22 -- Deogarh News: मधुपुर। आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और रेलवे परिसरों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रीन लिगेसी (हरित विरासत) अभियान के तहत मंगलवार को रेलकर्मियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर कुमार अभिमन्यु व टेक्नीशियन कुलदीप राउत ने स्टेशन परिसर में विभिन्न विभागों में कार्यरत रेलकर्मियों के बीच आम, नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे वितरित किए। मौके पर कुमार अभिमन्यु ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। रेलवे परिसर, रेल कॉलोनी, कार्यालय, अस्पताल समेत अन्य स्थानों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया क...