देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के निर्माण के लिए पंचायत सहजकर्ता दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को प्रखंड सभागार सारठ में की गई। पीटीआई के मास्टर प्रशिक्षक श्रीराम तिवारी ने बताया कि पंचायत विकास योजना निर्माण के लिए सहजकर्ता दल के सभी सदस्यों जैसे पंचायत सचिव मुखिया वार्ड जलसहिया आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि इनके द्वारा ग्राम स्तर पर ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन किया जा सके। कार्यक्रम का लक्ष्य मुख्य रूप गरीबी मुक्त व उन्नत आजीविका पंचायत, स्वस्थ व स्वच्छ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त व हरित पंचायत, महिला हितैषी व सुशासित पंचायत समेत कुल 9 विषयों को प्राप्त कर पंचायत को सशक्त बना...