Deogarh News: गोदाम का ताला तोड़ स्कूटी समेत सामान चोरी
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी अवस्थित बमभोला नगर में एक डेकोरेटर के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने स्कूटी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में डेकोरेटर के सुपरवाइजर रमेश भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 15 से 20 सितंबर के बीच वहलोग आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी स्कूटी, तिरपाल, गैस सिलेंडर समेत सजावटी सामान चोरी कर ली। बताया गया कि काम से लौटने के बाद गोदाम का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। उसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सामान की खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.