Deogarh News: गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को मिला फायर सेफ्टी का विशेष प्रशिक्षण
देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिला अग्निशमन कार्यालय देवघर में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों को दूसरे दिन शनिवार को भी फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण एवं उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को आपातकालीन स्थितियों और आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव द्वारा उपस्थित जवानों को आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जवानों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों को चलाने का व्यावहारिक अभ्यास (मॉक ड्रिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.