देवघर, जुलाई 22 -- Deogarh News: बीडीओ पार्थ नंदन ने बुधवार को मुख्यालय स्थित कन्या मिडिल स्कूल पालोजोरी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता व पौष्टिकता की परख के लिए छात्राओं की पंगत में बैठकर खुद एमडीएम का स्वाद चखा। उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की व स्कूल प्रबंधन को इसे मेंटेन करने का निर्देश दिया। अपने औचक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की साफ सफाई व्यवस्था के साथ-साथ एमडीएम बना रही रसोईया दीदी से भी बात की व खुद किचन में जाकर वहां की साफ सफाई को देखा। बीडीओ ने मौके पर छात्राओं को पढ़ा रहे सहायक अध्यापक राजेश कुमार साह से भी कई तरह की जानकारियां ली। यह भी पढ़ें- कुरसेला : डीपीएम ने की उ.म. विद्यालय कुरसेला ग्राम की जांच उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को बेहतर पठन-पाठन...