देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और लज्जा भंग की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। चार को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार महिला के पति गांव में मजदूरी करता था। फिलहाल कुछ दिनों बाहर रहकर काम कर रहा है। महिला ने गांव के ही अपने गोतिया शंकर यादव, उसकी पत्नी फुलमनी देवी, शंकर यादव के पुत्र किशनदेव यादव और जगदीश यादव पर लंबे समय से परेशान करने, गाली-ग्लौज और मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपित डायन कहकर घर से भगाने की धमकी देते थे। साथ ही उसके इकलौते बेटे को जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। विवाद को लेकर पूर्व में कई बार ग्रामीणों, पंचों और मुखिया की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी। हालांकि, आरोपित...