Deogarh News: खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
देवघर, जुलाई 16 -- Deogarh News: देवघर। बुधवार अहले सुबह खेत जुताई के लिए जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बलजोरा दतकिचवा जोरिया के समीप पलट गया। हादसे में चालक की सूझ-बूझ से उसकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही असंतुलित होकर पलटने लगा, चालक ने स्थिति भांपते हुए तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। कुछ ही क्षणों बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चालक का हालचाल लिया और राहत कार्य शुरू किया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर बाहर निकाला गया। घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि यदि चालक समय रहते ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.