Deogarh News: खिलाड़ियों के साथ डॉ. सुनील खवाड़े ने मनाई दीपावली
देवघर, नवम्बर 8 -- दिवाली मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिताओं की घोषणा Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्थानीय इनडोर स्टेडियम में शनिवार शाम छोटी दीपावली पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, कोच, ऑफिशियल और खिलाड़ी शामिल हुए और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े के नेतृत्व में दीपावली मनाई। इस दौरान खिलाड़ियों ने ग्राउंड में आकर्षक रंगोली बनाई थी और उसे दीपों से सजाया था। साथ ही खिलाड़ियों ने पटाखे छोड़कर दीपावली की एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ऐसे कम मौके होते हैं, जब एक मंच पर आकर विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, कोच और पदधारक एक दूसरे के साथ पर्व-त्योहार की खुशियां मनाते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.