देवघर, अक्टूबर 22 -- सारवां में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच Deogarh News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग देवघर द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को सारवां क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान गोरस आइसक्रीम, अनमोल आइस एंड आइसक्रीम, जय माता दी स्वीट्स, चौधरी स्वीट्स एवं सौम्या स्वीट्स सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान अनमोल आइस एंड आइसक्रीम में 13 बोतल एक्सपायरी आइसक्रीम फ्लेवर पाया गया, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं सौम्या स्वीट्स में माजा कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतले...