देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को खिजुरिया पथ के विभिन्न अस्थायी व स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, भोजनालयों और सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 10 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा और तीन किलोग्राम अखाद्य रंग युक्त हल्दी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच के दौरान पवन होटल, यशराज होटल, पीहू होटल और नंदी बम सेवा शिविर में खाद्य पदार्थों की जांच की गयी। यहां करीब 10 किलोग्राम पेड़ा मिलावटी पाया गया, जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में तत्काल नष्ट करा दिया ग...