Deogarh News: खागा निवासी के खाते से तीन हजार रुपए की अवैध निकासी
देवघर, अगस्त 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। खागा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से तीन हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई है। पीड़ित चंदन कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उससे विभिन्न प्रकार की बातें कर बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ ही मिनट बाद उसके खाते से तीन हजार रुपए दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। खाते से राशि निकाले जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी साइबर थाना को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.