देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दिशोम गुरु हाजी साहब मेघा क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा स्थानीय मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को संपन्न हुई। परीक्षा की शुरुआत सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने स्वयं विद्यार्थियों के बीच प्रश्न पत्र वितरित कर की।

परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी परीक्षा में कुल 261 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को तीन समूहों में बांटा गया था। जिसमें ग्रुप ए से 131 विद्यार्थी, ग्रुप बी से 93 विद्यार्थी और ग्रुप सी से 37 विद्यार्थी सफल रहे। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर अगले चरण में ओरल क्विज के लिए कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रुप ए से 20, ग्रुप बी से 20 और ग्रुप सी से 10 विद्यार्थी शामिल होंगे। लिखित प...