देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी को झांसे में लेकर उसके खाते से अलग-अलग बार में कुल 9999 रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित सूरज कुमार मूल रूप से दुमका जिले के रसिकपुर निवासी है और वर्तमान में देवघर कोर्ट रोड अवस्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी के रूप में काम करता है। पीड़ित के अनुसार, ऑनलाइन कंपनी से जुड़े कामकाज में शामिल था। उसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क कर उसे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने की बात कही गई। फोन करने वाले व्यक्ति ने सूरज को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा। बताया गया कि लिंक खोलकर कुछ आवश्यक जानकारी भरनी...