देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी केनरा बैंक के समीप रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 64 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित रणविजय कुमार ने गुरुवार की शाम करीब छह बजे साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी भी उपलब्ध करायी है। आवेदन मिलने के बाद साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित रणविजय कुमार के अनुसार उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड से संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति बताते हुए उनके कार्ड को अपडेट कराने की बात कही। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड अपडेट नहीं होने पर होने वाली परेशानी सहित कई तरह की जानकारी...