Deogarh News: क्रिकेट टूर्नामेंट में दासडीह की टीम बना विजेता
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। सारवां में आयोजित एक दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला दासडीह एवं ज्वेलर्स सारवां टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दासडीह की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 93 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से शालू ने शानदार 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुतुबुद्दीन ने 18 रन और सुमित ने 10 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्वेलर्स की टीम निर्धारित 5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी। इस तरह दासडीह की टीम विजेता बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.