देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के कोरियासा पेट्रोल पंप के सामने से अधिवक्ता की बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। चोरी गई बाइक टीवीएस रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-15-एएम-8056 है। घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर जटाही निवासी अधिवक्ता सत्यानंद पंडित ने बताया है कि 17 अक्टूबर की रात आवश्यक काम से कोरियासा पेट्रोल पंप के पास गए थे। काम पूरा होने के बाद जब बाहर निकले तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं मिला। उसके बाद थाना में घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। बताया है कि करीब एक साल पहले बाइक खरीदी थी और अब तक किस्त चुका रहे हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एलआईसी कार्यालय के सामने से एलपीजी टेंपो चोरी, प्राथमिकी बाइक चोरी होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ...