देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोयला लदा एक ट्रक जब्त कर सारठ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सारठ-चितरा भाया बीरमाटी सड़क पर जमुनियाटांड़ गांव के समीप कोयला लदा ट्रक खराब हो जाने के कारण खड़ा था। उसी दौरान खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के लिए उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उसी क्रम में ट्रक चालक से पूछताछ करते हुए चालान व कागजात दिखाने कहा। खान निरीक्षक को सभी कागजात सही नहीं मिलने पर उन्होंने ट्रक जब्त कर सारठ थाना को सौंप दिया। पुलिस व विभाग द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...