देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव में जमीन पर काम कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गाली-ग्लौज के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में रामलाल यादव की बायीं आंख के ऊपर माथे में गंभीर चोट लगी है। वहीं, समधी सीताराम यादव की पीठ और बांह में भी चोट लगी है। घटना को लेकर रामलाल यादव ने कुंडा थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी में दुधनिया गांव निवासी रामलाल यादव ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 1 बजे अपनी परती जमीन की ओर घूम रहा था। उस दौरान मुनिया देवी की जमीन पर सीतारा...