देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के श्रीडंगाल गांव के मायापहरी टोला के समीप कुआं से 18 वर्षीय शमशेर अंसारी की सड़ी-गली लाश बरामद होने के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की प्राथमिकी मृतक के पिता फुरकान अंसारी के लिखित बयान पर चितरा थाना में कांड संख्या 53/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता ने बताया है कि 18 अगस्त की शाम करीब आठ बजे शमशेर अंसारी ने अपनी बड़ी बहन जरीना खातून को बताया था कि वह शिमला आंगनबाड़ी की ओर जा रहा है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल चार्ज में लगाया और घर से निकल गया।

परिजनों की खोजबीन रात करीब नौ बजे परिजन खाना खाने के बाद उसके लौटने का इंतजार करने लगे। करीब दस बजे तक घ...