देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि कुंडा थाना पुलिस ने गुरुवार को एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक को कथित रूप से हथियार के साथ पकड़ा गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उसके बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ का मुख्य केंद्र हथियार से जुड़े तथ्यों और उसके स्रोत को लेकर बताया जा रहा है। हालांकि कुंडा पुलिस पूरे मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक के पास से हथियार मिलने की चर्चा तेजी से फैल रही है। हालांकि पुलिस की ओर से बरामदगी अथवा हथियार के प्रकार की पुष्टि नहीं किए जाने से स्थिति स्प...