देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कारणकोल पुल के समीप देर शाम सोमवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ट्रक के चपेट में आने के बाद अधेड़ को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले जाने की बात सामने आई है। इससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल कुंडा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई प्रभारी थाना प्रभारी अजय सोय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुल...