देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा जमुआ गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुरेश यादव और कुंदन यादव शामिल है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल सुरेश यादव के भाई रंजीत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुरेश यादव और कुंदन यादव घायल हो गए। घटना के बाद गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर...