देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के किसानों किसानों द्वारा वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कराए गए बीमा राशि के भुगतान में बीमा कंपनी द्वारा बिचौलियों के सांठ-गांठ से मनमानी ढंग से भुगतान करने का आरोप लगाया है l प्रखंड क्षेत्र के करौं पंचायत, डिडाकोली, सिरसा, टेकरा, गंजोबारी रानीडीह आदि पंचायत में किसानों ने 2025 में भविष्य में होने वाले फसल नुकसान को लेकर फसल का बीमा कराया था l किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी के कर्मी द्वारा प्रखंड के कुछ बिचौलियेां से मिलकर गिने चुने लोगों को एक सप्ताह पूर्व उनके बैंक खाते में बीमा राशि का भुगतान किया गया है l करौं पंचायत में एक दर्जन किसानों को ही इसका लाभ मिला है l जबकि रानीडीह पंचायत के अधिकांश गांवों में बिचौलिया और बीमा कंपनी के मिलीभगत से बीमा राशि भुगतान की गई है...