देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। किड्स इंटरनेशनल स्कूल देवघर में गुरुवार को छोटे-छोटे बच्चों के बीच धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों ने प्यारा कन्हैया तथा वो कृष्णा है गाने पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को लेकर स्कूल में सभी बच्चों को राधा-कृष्ण के अलग-अलग जोड़े बनाए गए। जिसमें बच्चे काफी सुंदर दिख रहे थे। इस दौरान विद्यालय की निदेशिका काम्या मनोहरण ने सभी बच्चों को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। साथ ही बच्चों से मटकी भी फोड़वाई। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं में रंजना कश्यप, संदली वर्मा, स्तुति भारद्वाज, श्वेता झा, संगीता सिन्हा, श्वेता शर्मा सहित सभी सहयोगि...