देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को स्मार्ट बाजार स्थित वियोर हॉल में निकॉन के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीपीए के दर्जनों सदस्यों ने कार्यशाला में भाग लिया। तकनीकी सत्र के दौरान विशेषज्ञ द्वारा फोटोग्राफी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि वेडिंग, प्री वेडिंग सहित आउटडोर और इनडोर में बेहतर फोटोग्राफी किया जा सके। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि डीपीए में जो अभी नए सदस्य जुड़े हैं, उन्हें बहुत कुछ सीखना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए फोटोग्राफरों को निकॉन कैमरे की खूबियों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत जेवियर्स कॉलेज में फोटो-वीडियोग्राफी कार्यशाला कार्यशाल...