देवघर, जुलाई 10 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में नि:शक्त बच्चों के बीच सहायक सामग्री वितरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उप प्रमुख राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया l सहायक सामग्री वितरण के अवसर पर एलिमको रांची द्वारा सीपी, व्हीलचेयर, चेयर टीएम किट, बैरल किट, कान की मशीन आदि सहायक सामग्री उपलब्ध कराया गया था l जिसका वितरण उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया l सहायक सामग्री का वितरण 6 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया l इस दौरान 17 छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की सामग्री का वितर...