देवघर, सितम्बर 18 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई l इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा दो दिन हुआ l काफी संख्या में लोगों ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की। वहीं करौं बाजार एवं आसपास के गांवों में 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया l विश्वकर्मा पूजा बिजली पावर ग्रिड भलगाढ़ा, पाण्डेय व्यापारिक प्रतिष्ठान साल्तर में, करौं हटिया, शांतिनिकेतन आवासीय विद्यालय, सीरिया गांव में टोटो, टेंपो मोटर साइकिल वालों द्वारा विशेष पूजा अर्चना पंडित मिठू पांडे के देखरेख में किया गया l सीरिया, राणा, करौं, कमलकर, गोविंदपुर साल्तर, डिंडाकोली, रानीडीह, गौरीपुर, केंद्रबेरिया, चंदचौरा, आलमपुर आदि गांवों में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम की गई। यह भी...