देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सरकारी उदासीनता के कारण छात्रों के लिए 35 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया छात्रावास जर्जर हो गया है l आलम यह है कि छात्रावास काफी जर्जर हो चुका है और गिरने के कगार पर है l

छात्रावास में स्थिति साथ ही छात्रावास में पेड़ पौधे भी उग गए हैं l देखने से नहीं लगता है कि यह छात्रावास है l लगभग 35 साल बीत जाने के बाद भी न तो किसी पदाधिकारी और ना ही किसी जनप्रतिनिधि द्वारा छात्रावास चालू करने की दिशा में कोई पहल किया गया l जिसका खामियाजा गरीब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है l

विधायक की टिप्पणी रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय परिसर में निर्माण कराया गया छात्रावास अगर चालू रहता तो दूर दराज से आने वाले गरीब तबके के यहां रहकर पठन-पाठन करते और उन्हें बहु...