देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन में बाजार वासियों द्वारा गोबर जमा कर रखा जा रहा है l लोग बरसों से गोबर जमा कर प्रखंड मुख्यालय में ही रखकर जलावन के लिए गोइठा बना कर बेच रहे हैं l भवन में गोबर रखने से प्रखंड मुख्यालय की पवित्रता नष्ट हो रही है l प्रखंड मुख्यालय प्रवेश करते ही बाएं साइड में लोग रोजाना गोबर उठाकर प्रखंड मुख्यालय में ही रख रहे हैं l इतना होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है l जिसके चलते गोबर रखने वाले का मनोबल बढ़ते जा रहा है l वहीं बाजार क्षेत्र के कई लोग प्रखंड मुख्यालय में मवेशी घुसा कर चराने लाते हैं l उसी रास्ते से रोजाना काफी संख्या में प्रखंड मुख्यालय लोग आते जाते हैं l उन्हें भी आसानी से गोबर दिखाई देता है और गोबर के दुर्गंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना ...