देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में विधि-विधान से गणेश पूजा की गई l करौं बाजार के कर्णेश्वर महादेव मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, रान्हा गांव, बेलकियारी आदि गांवों में प्रतिमा स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई l करौं बाजार एवं रान्हा गांव में पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है l मौके पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता मंदिरों में लगा रहा l जो देर शाम तक अनवरत चलते रहा l कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर भजन, बाबुल गान का आयोजन किया गया है l कर्णेश्वर धाम में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बाबुल गायक द्वारा बाउल गान प्रस्तुत किया जाएगा l इस अवसर पर पूजा पंडाल बनाकर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां पूजा समाप्...