देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए सरकार द्वारा पेयजल सुविधा मुहैया कराने जलमीनार का निर्माण कराया गया है l लेकिन तेलियाडीह के जलमीनार को देखने से यह नहीं लगता है कि यह जलमीनार आम लोगों के पेयजल आपूर्ति के लिए है l प्रखंड क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में सरकार द्वारा निर्माण कराए गए जलमीनार में ग्रामीण मवेशी बांध रहे हैं l जलमीनार के नीचे गोबर एवं कचरा जमा हुआ है l जलमीनार को देखने से नहीं लगता है कि यह जलमीनार है l यह जलमीनार बरसों से खराब पड़ा हुआ है l जिसका फायदा ग्रामीण उठा रहे हैं और लोग अपने-अपने मवेशी को बांधने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं l जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है l प्रखंड क्षेत्र में काफी संख्या में जलमीनार खराब पड़ा हुआ है और जिसमें लोग...