देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि नगर परिषद में करीब 10 करोड़ की लागत से आधुनिक मॉडल नगर भवन का रिमॉडलिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार देर शाम सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने नगर परिषद पहुंचकर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नगर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों को देखा अधिकारियों से शेष बचे कार्यों की जानकारी ली। निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि नगर भवन अब आधुनिक स्वरूप में पूरी तरह तैयार है और बहुत जल्द विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भवन चालू होने से नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा यहां सरकारी कार्यक्रमों, सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्घाटन से प...