देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में करमा पूजा को लेकर विवाद के बाद मारपीट, गला दबाने और रंगदारी मांगा गया है। इस मामले में पीड़ित गौरीपुर निवासी शिवनारायण दास ने कुंडा थाने में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन में शिवनारायण दास ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे गांव के भोला दास, ननकु दास, बबलु दास, बिंदु देवी, विनिता देवी, उर्मिला देवी और मधुपुर थाना क्षेत्र के दुदोडीह निवासी अर्जुन दास कथित तौर पर हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उनके बेटे राजीव कुमार रंजन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिवनारायण दास के अनुसार, विरोध करने पर ननकु दास ने उनके बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उ...