Deogarh News: करंट की चपेट में आने से जेएमएम नेता की मौत
देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के चितरपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से जेएमएम नेता पेंतर यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पेंतर यादव सुबह अपने खेत में बिजली का मोटर लगाने गए थे। इसी दौरान बिजली का तार जोड़ने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मंत्री ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी योग्य सरकारी सुविधाओं और योजनाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.