देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: ​देवघर,कार्यालय संवाददाता। देवघर डीटीओ ऑफिस कैंपस परिसर में 'खूबसूरत मॉल' की ओर से आगामी दुर्गा पूजा और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम 'ग्रैंड फैशन शो' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरीय समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े, विशिष्ट अतिथि नगर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज रवि कुमार तथा खूबसूरत मॉल संचालक पिता-पुत्र राज कुमार गुप्ता और शुभम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि खूबसूरत मॉल ने नए फेस्टिव कलेक्शन और समाज के सभी वर्गों और उम्र के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन कलेक्शन पेश किया है। यही वजह है कि बेहद कम समय में इस मॉल ने देवघर के ग्राहकों के बीच अपना एक बड़ा और अटूट विश्वास कायम किया है...