देवघर, सितम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर स्थित पीडीएस गोदाम में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्धारित मात्रा से कम चावल दिए जाने को लेकर विवाद हो गया । विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से मोहनपुर थाना में अलग-अलग आवेदन देकर मारपीट, गाली-गलौज और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पीडीएस दुकानदारों का आरोप है कि गोदाम से उन्हें चावल की आपूर्ति निर्धारित मात्रा से कम की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि प्रति डीलर दो से तीन क्विंटल तक चावल कम दिए जाने को लेकर कई बार आपत्ति जताई गई। इसी बात को लेकर गोदाम में पीडीएस दुकानदारों और कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। मामले में पीडीएस दुकानदार लीलू मंडल की ओर से थाना में आवेदन देकर गोदाम के एजीएम और ...