देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवारण गांव निवासी 55 वर्षीय नरेश यादव ने रंगदारी नहीं देने पर पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट कर 4500 रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की बतायी गयी है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी में लेटवारण गांव निवासी अंग्रेज यादव उर्फ राजन, राजेश यादव और संजय यादव समेत 7-8 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नरेश यादव 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे टाटा शोरूम के सामने अवस्थित एक चाय दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान गांव निवासी अंग्रेज यादव उर्फ राजन और राजेश यादव 7-8 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि अंग्रेज यादव उर्फ राजन ने नरेश यादव से खाने-पीने के लिए एक हजार रुपए की रंगदारी मांगी।

मारपीट और धम...