देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों में इन दिनों गिट्टी और बड़े-बड़े पत्थरों से लदे ओवरलोड हाईवा को परिचालन करते देखा जा सकता है। यहां से आसपास सहित दूर-दराज जगहों तक आने-जाने वाले हाईवा में ओवरलोड गिट्टी और पत्थर को ले जाया जाता है। वाहनों में इतना ज्यादा ओवरलोड रहता है कि पत्थर या गिट्टी के गिरने से एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। यहां के लहरजोरी-मधुपुर, पंदनिया-धमनी,पिपरा-सकलपुर, मारगोमुंडा-कुशमाहा, कुशमाहा-धमनी पीडब्लूडी सड़क में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी ओवरलोड वाहनों को परिचालन करते देखा जा सकता है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे में अंकुश लगाने के मद्देनजर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है।...