Deogarh News: एसएसएफसी क्लब तुलसीडाबर का 2 से 4 नवंबर तक होगा तीन दिवसीय टूर्नामेंट
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। तुलसीडाबर खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एसएसएफसी क्लब तुलसीडाबर के तत्वावधान में आगामी 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए रविवार को आयोजन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिससे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह बढ़ने की संभावना है। आयोजन कमेटी के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सेमी फाइनल में पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.