Deogarh News: एसआईटी की कार्रवाई : कट्टा व लूटी गयी मोबाइल संग गिरफ्तार
देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: मोहनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों और कांवरियों को हथियार के बल पर लूटने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष जांच दल ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपी भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की एक मोबाइल फोन बरामद की है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उक्त जानकारी शुक्रवार को एसपी प्रवीण पुष्कर ने पत्रकारों को दी। बताया कि 23 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर वाहनें रोकते हैं। वाहन चालक व अन्य राहगीरों को पिस्टल व कट्टा दिखाकर लूटपाट करते हैं। यह भी बताया गया कि गिरोह सावन माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.