देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर। नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम के ऑडिटोरियम में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देना और इसमें शामिल कर्मियों को प्रशिक्षित करना था। यह भी पढ़ें- एसआईआर वॉलंटियर्स को एएसडीडी लिस्ट बनाने का प्रशिक्षणप्रशिक्षण कार्यक्रम इस दौरान एसआईआर से जुड़े सभी वॉलंटियर्स को घर-घर जाकर सामग्रियों के वितरण, संग्रहण तथा एएसडीडी (एएसडीडी -अबसेंट, सिफ्टेड, डेड, डुप्लिकेट) लिस्ट को पूरी सटीकता के साथ तैयार करने के संबंध में विस्तृत ट्रेनिंग दी ...