देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर परिसर में गुरुवार को कॉलेज परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 237, 238, 239 एवं 240 पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए विशेष सुनवाई का आयोजन किया गया। यह सुनवाई देवघर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ​सुनवाई के दौरान मतदान केंद्रों से संबंधित मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने, हटाने तथा प्रविष्टियों में संशोधन को लेकर प्रस्तुत किए गए विभिन्न दावों और आपत्तियों की क्रमवार समीक्षा की गई। अपर नगर आयुक्त ने संबंधित बीएलओ की उपस्थिति में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर कई मामलों का मौके पर ही नियमानुसार निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- नो-मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद मैपिंग ​मौके पर...