देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में देवघर एयरपोर्ट के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है।

घटना की जानकारी हादसे की सूचना मिलते ही कुंडा थाना के एसआई अभिमन्यु कुमार पुलिसबलों के साथ पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 पर संपर्क किया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सका। एसआई के अनुसार दो बार 108 सेवा पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव करने वाले कर्मी ने एम्बुलेंस खराब होने की बात कहकर असमर्थता जता दी। करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस का ...