देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर ने वेंडर एवं सप्लायर के निबंधन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संस्थान की ओर से जारी शुद्धिपत्र (कॉरिजेंडम) के अनुसार, अब इच्छुक एवं योग्य फर्म 30 नवंबर 2026 तक अपना निबंधन करा सकेंगी। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित थी। यह निबंधन उन वस्तुओं एवं सेवाओं की स्थानीय खरीद के लिए किया जा रहा है, जो सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हैं। इसके तहत अधिकतम पांच लाख रुपये तक की खरीद की जा सकेगी। इच्छुक फर्मों को निर्धारित वेंडर रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एम्स देवघर में रजिस्ट्रार के एक पद पर निकली भर्ती रद्द आवेदन एम्स देवघर के एकेडमिक बिल्...